कम हाजिरी बनेगी प्रशिक्षणार्थियों की परेशानी
भोगांव : बीटीसी सत्र 2014 की प्रवेश प्रक्रिया को जिले में पूर्ण किया जा चुका है। दो चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डायट पर तकरीबन 200 व 10 निजी संस्थानों के लिए 180 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। नए सत्र में डायट और निजी संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए दस्तक देने वाले अभ्यर्थियों को हरहाल में प्रत्येक सेमेस्टर में 75 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इससे कम उपस्थिति वाले अभ्यर्थियों को 6 माह के सेमेस्टर के बाद आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए सभी चारों सेमेस्टरों में परीक्षा को पास करना होगा। 6 माह के सेमेस्टर में 1 माह के लिए अभ्यर्थियों को क्रियात्मक कार्य करने के लिए प्राथमिक स्कूलों में भेजा जाएगा। जबकि प्रत्येक सेमेस्टर के शेष 5 माह संबंधित निजी संस्थान और डायट पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण के लिए बिताने होंगे। अभ्यर्थियों को डायट
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.