मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती निरस्त
इलाहाबाद । शिक्षक भर्ती के दावेदार एक बार फिर से राज्य सरकार की ओर से छले गए हैं। सरकार की ओर से मॉडल स्कूलों के लिए टीजीटी एवं प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने के साथ फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर प्रदेश भर में 193 मॉडल स्कूल खोलने की योजना से केंद्र एवं प्रदेश सरकार के हाथ खींच लेने पर टीजीटी एवं प्रधानाचार्य की भर्ती निरस्त कर दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान अब आवेदन शुल्क वापस करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर देने के बाद प्रदेश में लाखों की संख्या में बीएड बेरोजगार एक बार फिर ठगे गए हैं।