15 हजार भर्ती में खीरी को मिलेंगे 200 टीचर
लखीमपुर-खीरी। प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की तैयारियों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग इसी महीने 200 बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी टीचरों के भी भर्ती आदेश जारी करेगा। यह 200 सीटें उन 15 हजार आवेदनों में से हैं, जिनके लिए टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, दो वर्षीय उर्दू प्रवीणता धारी अभ्यर्थियों ने पिछले साल ऑनलाइन आवेदन किया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौलिक नियुक्ति देने से
पहले प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग भी होगी। इसी बीच शासन से 15 हजार भर्ती के आवेदनों की लिस्ट भी आ गई है। खीरी जिले में 200 सीटों पर भर्ती होना है। जबकि बताया जाता है कि 700 से अधिक आवेदकों की सूची आई है। विभाग जल्द ही इनकी काउंसलिंग भी कराएगा।
नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन: निघासन-खीरी। कस्बे के सहजराम शांतिदेवी बाल विद्या मंदिर में नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। सेवानिवृत्त टीचर बाबूशंकर मिश्र ने इसका उद्घाटन किया। स्कूल के संचालक सहजराम वर्मा और प्रिंसिपल नंदकिशोर श्रीवास्तव ने बताया कि इंटरमीडिएट पास बच्चे एडमिशन लेकर दो साल का कोर्स कर सकेंगे।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.