Tuesday, 1 September 2015

UPTET NEWS:लखनऊ में हुंकार भरेंगे विशिष्ट बीटीसी शिक्षक

लखनऊ में हुंकार भरेंगे विशिष्ट बीटीसी शिक्षक


उन्नाव। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक चार सितंबर को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इसे लेकर रविवार को शहर के निराला पार्क में बैठक कर रणनीति बनाई गई।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की में कहा गया कि एसोसिएशन की मांगों के निस्तारण पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की इस उदासीनता के चलते विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को लखनऊ कूच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक दिहाड़ी मजदूर की भांति काम कर रहे हैं। वह फंड व पेंशन योजना से भी वंचित हैं। इन शिक्षकों को न्यूनतम वेतन के नाम पर 17,140 रुपये देने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार इस बात को लेकर उदासीन बनी हुई है। इस मौके पर महामंत्री अमित सिंह, अनिल कनौजिया, महेंद्र कुमार, कंचन वर्मा, सुनील, आशुतोष त्रिपाठी, शिवकुमार तिवारी, संजय कुमार, वेद प्रकाश, आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Latest Cut Off / Vigyapti