15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आज से
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की प्रक्रिया दो
सितंबर से शुरू हो रही है। इसमें विशिष्ट बीटीसी 2004, 2007 एवं 2008 में प्रशिक्षण उत्तीर्ण एवं टीईटी अर्हताधारी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दो से 11 सितंबर के मध्य ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।कानपुर मंडल का साक्षात्कार 15 से |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) के पदों के लिए ठप पड़ी साक्षात्कार प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो रही है। चयन बोर्ड के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि 15 सितंबर से कानपुर मंडल के लिए साक्षात्कार होगी। उन्होंने बताया कि शेष सभी मंडलों का साक्षात्कार पूरा हो चुका है।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आठ नवंबर को ः राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2016 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। परीक्षा आठ नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कराई जाएगी।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.