अब आवेदन पर होंगे तबादले
शिक्षक तीन विकल्प देकर उन स्कूलों में करा सकेंगे तबादला
लखनऊ : अगस्त और सितंबर में प्राइमरी शिक्षकों के तबादले जिले के अंदर एक स्कूल से दूसरे स्कूल में हो सकेंगे। तबादलों के लिए प्रदेश सरकार ने नीति तय कर दी है। तबादले के लिए इच्छुक शिक्षक को तीन स्कूलों का विकल्प देना होगा। उनमें से वरीयता के आधार पर स्कूल में तबादला किया जाएगा। बिना आवेदन के किसी का तबादला नहीं किया जाएगा। इसके पीछे सरकार का मकसद यह है कि शिक्षकों को सहूलियत होगी और पढ़ाई का स्तर भी सुधरेगा।
पिछले साल नहीं हुए थे
प्राइमरी सकूलों में जिले के अंदर हर साल जुलाई में तबादले होते थे लेकिन पिछले साल ये तबादले नहीं हुए थे। वहीं अंतरजनपदीय तबादले दो साल से नहीं हुए। ऐसे में शिक्षकों को तबादला आदेश का काफी इंतजार था। इस साल स्थानीय अधिकारियों की मनमानी रोकने के लिए स्पष्ट नीति जारी कर दी है। उसी के तहत तबादले के आदेश दिए हैं।
शिक्षा मित्र से शिक्षक बनने वाले भी कर सकेंगे आवेदन
तबादला नीति में कहा गया है कि 30 जून 2015 तक कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं उनके भी स्थानांतरण आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इससे हाल ही में शिक्षा मित्र से शिक्षक बनने वाले भी तबादला कर सकेंगे। यह अलग बात है कि ज्येष्ठता के आधार पर खाली सीट होने पर ही उन्हें लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दूसरे जनपद से तबादला होकर आए शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.