10 हजार शिक्षकों की भर्ती सितंबर से
एटा: चयन बोर्ड में चल रही गड़बड़ियों को दुरुस्त किया जा रहा है। अब बोर्ड में हर काम शुचिता से होगा। अगले महीने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। इसके साथ ही 20 सितंबर से प्रधानाचार्यो, टीजीटी-पीजीटी पदों की भर्तियां निकाली जाएंगी। रविवार को सम्मान समारोह में पहुंचे उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनिल कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ आगरा व अलीगढ़ मंडल के तत्वावधान में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड की दशा को सुधारा जाएगा। शिक्षा में सुधार को सभी के सहयोग की जरूरत है। शिक्षक गंगोत्री के समान है। जहां से आइएएस, पीसीएस, नेता और वैज्ञानिक निकलते हैं। शिक्षक से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।जासं, एटा: चयन बोर्ड में चल रही गड़बड़ियों को दुरुस्त किया जा रहा है। अब बोर्ड में हर काम शुचिता से होगा। अगले महीने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। इसके साथ ही 20 सितंबर से प्रधानाचार्यो, टीजीटी-पीजीटी पदों की भर्तियां निकाली जाएंगी। रविवार को सम्मान समारोह में पहुंचे उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनिल कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ आगरा व अलीगढ़ मंडल के तत्वावधान में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड की दशा को सुधारा जाएगा। शिक्षा में सुधार को सभी के सहयोग की जरूरत है। शिक्षक गंगोत्री के समान है। जहां से आइएएस, पीसीएस, नेता और वैज्ञानिक निकलते हैं। शिक्षक से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.