Wednesday, 26 August 2015

Latest Teacher Vacancy 2015:अगले माह शुरू होगी 7407 शिक्षकों की भर्ती

अगले माह शुरू होगी 7407 शिक्षकों की भर्ती


इलाहाबाद :प्रदेशभर के एडेड हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 7407 शिक्षकों की भर्ती तीन हफ्ते में शुरू होगी। प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2015 भर्ती के लिए तीन हफ्ते में विज्ञापन जारी होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी
हैं।बोर्ड सचिव जितेन्द्र कुमार ने 20 अगस्त को पत्र लिखकर लखनऊ की कम्प्यूटर फर्म से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराने समेत अन्य कार्यो के लिए प्रस्ताव मांगा है। सूत्रों के अनुसार 17 सितम्बर से पहले विज्ञापन जारी होगा। इस भर्ती के लिए चयन बोर्ड ने 30 जून 2016 तक रिटायर हो रहे शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है। सभी 18 मंडलों से जो रिक्त पदों की सूचना मिली है उसके अनुसार 6366 टीजीटी और 1041 पीजीटी की भर्ती होनी है। फिलहाल नवंबर में लिखित परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है।




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Latest Cut Off / Vigyapti