फिर आई नौकरियों की बहार
माध्यमिक स्कूलों में लिपिक के 1522 पदों पर भर्ती जल्द
इलाहाबाद :लंबे समय से ठप पड़ी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया सरपट दौड़ी तो मानो अन्य नियुक्तियों की राह भी खुल गई। अब जूनियर हाईस्कूल और इंटर कालेजों में नौकरियों की बहार आने वाली है। इनमें 7082 पदों पर अगले माह से नियुक्तियां शुरू हो जाने के आसार हैं। यह नियुक्तियां मंडल स्तर पर की जाएंगी।प्राथमिक स्कूलों में 72 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
29 हजार गणित एवं शिक्षकों को भी अगले हफ्ते तक नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना है।
राजकीय इंटर कालेजों में 6645 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाया है। इसके तहत सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में 2969, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 1522 और राजकीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेजों में 2591 पद अनुचरों के भरे जाएंगे। इसके लिए दूरभाष पर ही निर्देश देकर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों की पूरी रिपोर्ट तलब की थी। विद्यालयों ने सूचनाएं भेज भी दी हैं। तृतीय श्रेणी के पद भरने में सबसे अधिक लाभ वाराणसी मंडल को है, क्योंकि वहीं सबसे अधिक पद रिक्त हैं। इसके बाद मेरठ, गोरखपुर, कानपुर एवं इलाहाबाद व लखनऊ मंडल को लाभ मिलेगा। चतुर्थ श्रेणी में मुरादाबाद के बाद मीरजापुर, लखनऊ, देवीपाटन व कानपुर आदि मंडलों को लाभ होगा। 29 हजार गणित एवं शिक्षकों को भी अगले हफ्ते तक नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना है।
जूनियर स्कूलों में आवेदन शुरू : शासन ने प्रदेश के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के लिए 800, सहायक अध्यापक के 1444 एवं लिपिक के 528 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही जूनियर स्कूलों में 197 अनुचरों को भी भर्ती किया जाना है। इसके लिए जनपदों में आवेदन लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक विनय कुमार पांडेय के अनुसार यह प्रक्रिया हर हाल में 30 सितंबर तक पूरी कर लिया जाना है।
15 हजार शिक्षकों की भर्ती भी जल्द : बीटीसी प्रशिक्षित बेरोजगारों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने के पूरे आसार हैं। प्रदेश में बीटीसी प्रशिक्षित युवा 15 हजार शिक्षकों के रूप में तैनात होंगे। एक साल से आंदोलन कर रहे युवाओं को अब मुकाम मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल बीटीसी 2011 एवं बीटीसी 2012 के छूटे प्रशिक्षितों को शिक्षक के रूप में तैनाती देने की बात काफी अर्से से चल रही थी। इस पद के लिए बीते 25 दिसंबर 2014 से पांच मार्च 2015 तक एवं 22 अप्रैल से 30 अप्रैल 2015 तक आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान करीब 46 हजार से अधिक युवाओं ने दावेदारी की है। अब तीसरी चरण में भी आवेदन लिए जाएंगे। इसी के लिए एनआइसी को बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पत्र लिखा गया था। एनआइसी से रोस्टर मिलते ही इसी महीने भर्ती का फरमान जारी हो जाएगा।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.