एक और भर्ती में डूबा बेरोजगारों का करोड़ों
इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रस्तावित मॉडल स्कूलों की योजना ठप होने के साथ ही प्रदेशभर के लाखों बेरोजगारों के करोड़ों रुपए भी पानी में डूब गए। मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती के नाम पर प्रत्येक मंडल के लिए 500-500 रुपए में आवेदन कराया गया लेकिन न
तो भर्ती हुई और न ही बेरोजगारों को पैसा वापस मिला।केन्द्र सरकार के सहयोग से 2015-16 सत्र से यूपी में केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूल खोलने की योजना थी। प्रत्येक स्कूल में टीजीटी के सात शिक्षकों की भर्ती के लिए 17 मार्च को विज्ञापन जारी हुआ। आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल थी। एक-एक अभ्यर्थी ने 18 मंडल के लिए 10 हजार रुपए तक खर्च किए।लेकिन भर्ती पूरी होने से पहले ही मॉडल स्कूल की योजना ठप हो गई। हालत यह है कि स्कूल तो बनकर खड़े हैं लेकिन इनमें पढ़ने के लिए न तो छात्र है और न ही पढ़ाने के लिए शिक्षक। सरकार भी बेरोजगारों का लाखों रुपया लेकर भूल गई है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.