नए एवं पुराने परीक्षा परिणामों की जांच करवाएगा
इलाहाबाद । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड गड़बड़ियों से पीछा छुड़ाने के लिए नए एवं पुराने परीक्षा परिणामों की जांच करवाएगा। टीजीटी-पीजीटी परीक्षा परिणामों को लेकर लगातार विवादों में रहने वाले चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2013 के परिणाम की दोबारा जांच करवाने की घोषणा की है। इसके साथ ही चयन बोर्ड पूर्व में घोषित टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट की जांच करवाने की बात कर रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद डॉ. सनिल कुमार ने घोषणा की थी कि टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट को बिना किसी विवाद के जारी करना उनकी प्राथमिकता होगी। अमर उजाला से बातचीत के दौरान अध्यक्ष डॉ. सनिल कुमार ने कहा कि टीजीटी-पीजीटी 2013 के जिन विषयों के परिणाम अथवा संशोधित आंसर-की जारी किए जा चुके है, उनकी दोबारा जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ओएमआर की जांच के लिए कार्बन कॉपी से मिलान करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व के अध्यक्षों के कार्यकाल के दौरान जारी जिस परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायत होगी, उसकी जांच कराने के बाद परिणाम को संशोधित किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि चयन बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी टीजीटी-पीजीटी परीक्षा परिणामों की जांच करवाकर गलत तरीके से नियुक्ति पाने वाले लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम के बाद अभ्यर्थियों की शिकायत कम करने के लिए गलत प्रश्नों को मूल्यांकन से बाहर करके मेरिट तैयार की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.