इस बार भी रिटायर्ड शिक्षकों से पढ़वाने की तैयारी
लखनऊ : जिन सरकारी व एडेड डिग्री कॉलेजों में शिक्षक के पद खाली है, वहां इस बार भी रिटायर्ड शिक्षक बच्चों की पढ़ाई पूरी कराएंगे। उच्च शिक्षा विभाग यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सभी कॉलेजों से प्रपत्र भरवाकर क्षेत्रीय कार्यालय से उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया गया। जल्द ही इस पर निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे।
नहीं शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया
पिछले साल डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। लुआक्टा के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि पिछले साल हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि डिग्री कॉलेजों की सीटें भरी जाएं, लेकिन सरकार ने नियुक्ति में देरी होने के कारण रिटायर्ड शिक्षकों से पढ़ाई पूरी करवाने का जीओ जारी किया। पूरा साल बीत गया, लेकिन सरकार ने अब तक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं है। वहीं सुनने में आ रहा है कि इस बार भी रिटायर्ड शिक्षकों से पढ़वाया जाएगा। इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित होती है। क्योंकि अब तक कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.