बीटीसी की बढ़ीं 9050 और सीटें
लखनऊ। बीटीसी करने वालों को अब अगले साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलाकर बीटीसी की अब इतनी सीटें होंगी कि छात्रों को तुरंत दाखिला मिल जाएगा। राज्य सरकार ने इस साल 181 और निजी कॉलेजों को संबद्धता दे दी है। इन कॉलेजों को संबद्धता देने के बाद बीटीसी की 9050 सीटें और बढ़ जाएंगी। प्रदेश में इसे मिलाकर कुल 883 बीटीसी कॉलेज होंगे जिसमें 44,150 सीटें होंगी।
इसके अलावा सरकारी यानी डायटों में इस समय 10,450 सीटें हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में बीटीसी की कुल 54,600 सीटें हो गई हैं।प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। इसलिए प्रदेश में बीटीसी करने वालों की संख्या काफी रहती है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता लेने वालों को राज्य सरकार संबद्धता देती है। इसके लिए सचिव बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति बनी हुई है। इस समिति ने इस बार 181 कॉलेजों को संबद्धता देने का निर्णय किया था। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर से इन कॉलेजों को संबद्धता देने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। प्रत्येक निजी कॉलेजों में 50 सीटें होती हैं। इन पर दाखिला राज्य सरकार करती है। निजी कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटा नहीं होता है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.