Sunday, 30 August 2015

UPTET News:पीजीटी भर्ती परीक्षा में एक और विवाद

पीजीटी भर्ती परीक्षा में एक और विवाद

इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। प्रतियोगियों का आरोप है कि प्रवक्ता भर्ती के एक अभ्यर्थी ने 125 में से मात्र 13 सवाल हल किए थे। इसके बावजूद उसे इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई कराया गया है। इन भर्ती परीक्षाओं को लेकर पहले से कई विवाद हैं। इन विवादों को देखते हुए बोर्ड की ओर से ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) की दोबारा जांच कराई जा रही है।
हालांकि मात्र 13 सवाल हल करने वाले अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में पास करने के मामले में बोर्ड के अफसर मौन हैं।
टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के लगातार आरोप लग रहे हैं। अभ्यर्थियों ने पहले आंसर की फिर संशोधित आंसर की पर आपत्ति जताई है। ज्यादातर विषयों के अभ्यर्थियों का आरोप है कि संशोधित आंसर की में भी बोर्ड ने कई ऐसे जवाब सही माने हैं जो गलत हैं। जबकि, उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी। अभ्यर्थियों ने एक बार फिर आपत्ति भी दर्ज कराई है। ऐसे में एक और विवाद शुरू होने के बाद प्रतियोगियों ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Latest Cut Off / Vigyapti