शिक्षामित्र गुस्साए तो जागा विभाग
जागरण संवाददाता, मथुरा: महीनों से वेतन की मांग कर रहे शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर तेवर दिखाए, तो आनन-फानन में फाइलें मंगाकर निस्तारण को एओ कार्यालय भेज दिया गया।
मई में दूसरे बैच के शिक्षक पदों पर समायोजन के बाद मार्कशीटों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बहाने शिक्षामित्रों का वेतन शुरू नहीं हो सका है। गुस्साए शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय
पर धरना शुरू कर दिया। धरने में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिसौदिया, नीरज गुप्ता, मुकेश उपाध्याय और दुष्यंत सारस्वत के साथ ही कई दर्जन शिक्षामित्र शामिल थे। बीएसए ने आज ही मामला निस्तारित करने का भरोसा देकर धरना खत्म कराया और देर शाम तक 123 फाइलें बीएसए कार्यालय से वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में भिजवा दी गईं। बता दें कि इन फाइलों के अलावा भी 556 शिक्षामित्रों का सत्यापन के नाम पर वेतन अटका है।मई में दूसरे बैच के शिक्षक पदों पर समायोजन के बाद मार्कशीटों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बहाने शिक्षामित्रों का वेतन शुरू नहीं हो सका है। गुस्साए शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय
पदोन्नति की मांग
मथुरा: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, जिला महामंत्री ठा. लक्ष्मी नारायन, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, नृत्यगोपाल दुबे, मुरारीलाल, शिव कुमार शर्मा और दिनेश कुमार आदि ने सोमवार को बीएसए से मुलाकात कर पदोन्नति की मांग की।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.