Tuesday, 1 September 2015

Uptet Latest News:Transfer of primary Teacher

जिले के भीतर शिक्षकों के तबादले की नीति जारी

 इलाहाबाद (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों का इंतजार खत्म हो गया। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के लिए शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति जारी होते ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने तिथियों की घोषणा कर दी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को ट्रांसफर की प्रक्रिया 19 सितंबर तक पूरी करने का निर्देश जारी कर दिया है।
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की ओर से 31 अगस्त को बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के जिले के भीतर स्थानांतरण-समायोजन का आदेश जारी किया गया। स्थानांतरण का आदेश जारी होते ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिले के भीतर स्थानांतरण की तिथियों की घोषणा करते हुए इसके लिए जिम्मेदारी तय कर दी है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश में पांच सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में स्थानांतरण के लिए रिक्तियों की सूची एनआईसी की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। एनआईसी की वेबसाइट पर रिक्तियों की सूची जारी होने के बाद ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षक 10 सितंबर तक तीन-तीन स्कूलों के विकल्प के साथ अपने आवेदन संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को देंगे


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Latest Cut Off / Vigyapti