यूपीटीयू भी कराएगा शिक्षक पात्रता परीक्षा
लखनऊ। प्रदेश के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों को अच्छी फैकल्टी उपलब्ध कराने के लिए यूपीटीयू ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने का फैसला लिया है। इस पात्रता परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थी इन कॉलेजों में शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए पात्र होंगे।
विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में हुए डीन और एसोसिएट डीन की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। इस नई व्यवस्था को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से लागू किया जाएगा। कुलपति प्रो. विनय पाठक ने बताया कि यह परीक्षा विश्वविद्यालय ही कराएगा। इसमें शामिल प्रतिभागियों को स्कोर कार्ड दिया जाएगा। इस स्कोर कार्ड के आधार पर ही शिक्षक की भर्ती की जाएगी।(विसं)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.