तीन माह बाद जारी नहीं हुआ बीएड परीक्षा परिणा
भोगांव : एक साल बाद विवि द्वारा किसी तरह आयोजित कराई गई बीएड सत्र 2014 की परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हो पाया है। परीक्षा परिणाम से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा और अन्य आवश्यक औचारिकताओं को पूर्ण कर चुके विवि प्रशासन द्वारा इस सत्र के परिणाम को जारी करने के लिए कोई तेजी नहीं दिखाई जा रही है। बीएड सत्र 2014 में विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों को लगातार लेटलतीफी और बदइंतजामी ने परेशान कर दिया था। 2014 सत्र की परीक्षाओं को कराने के लिए कई बार कार्यक्रम में फेरबदल किए जाने के उपरांत विवि प्रशासन ने बमुश्किल जुलाई के अंतिम सप्ताह में जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 14 कॉलेजों के तकरीबन 2 हजार प्रशिक्षणार्थियों को शामिल होने का मौका दिया था। परीक्षा में शामिल होने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को पिछले माह प्रयोगात्मक परीक्षा की औपचारिकता पूर्ण करने के लिए संबंधित कॉलेजों में बुलाया गया था। प्रयोगात्मक परीक्षा का दौर खत्म
होने के बाद संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को जल्द परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की आस जगी थी। लेकिन विवि प्रशासन द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बावजूद भी अब तक परिणाम नहीं जारी किया जा सका है। परीक्षा परिणाम में हो रही देरी से इस सत्र के प्रशिक्षणार्थियों में निराशा बढ़ती जा रही है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बावत सही जानकारी जुटाने के लिए संबंधित प्रशिक्षणार्थी अपने कॉलेज में जाकर माथापच्ची कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस सत्र के प्रशिक्षणार्थी विकास चौहान, सारिका सिंह, रंजना यादव, भावना राठौर, वंदना तिवारी, शैलेष त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्र, अचला दुबे, पूजा यादव, अनुप्रिया सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी, शेखर यादव ने विवि के परीक्षा विभाग के रजिस्ट्रार से जल्द परिणाम जारी किए जाने की मांग की है
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.